जनन(reproduction)
जनन(reproduction) - आइए जानते हैं जनन के बारे में जब एक जीव अपने सामान एक छोटे से जीव को जन्म देता है अतः संतति में वृद्धि होती है उसमें परिपक्वता आती है तथा इसके बाद वह नई संतति को जन्म देता है इस प्रक्रम को जनन कहते हैं ।
जनन दो प्रकार के होते हैं-
1 लैंगिक जनन
2 अलैंगिक जनन
1 लैंगिक जनन- जब दो जनक (विपरीत लिंग वाले) जनन प्रक्रिया में भाग लेते हैं तथा नर और मादा युग्मक मैं युग्मन होता है तो यह लैंगिक जनन कहलाता है
2 अलैंगिक जनन- जब संतति की उत्पत्ति एकल जनक द्वारा युग्मक निर्माण की भागीदारी के साथ अथवा इसकी अनुपस्थिति में हो तो वह जनन अलैंगिक जनन कहलाता है
अलैंगिक जनन से उत्पन्न जीव जनक के समरूप ही नहीं बल्कि अपने जनक के एकदम समान होते हैं ऐसे जीवो को क्लोन कहा जाता है
Comments
Post a Comment